पिता ही नहीं बल्कि जैविक मां बना थामस

क्या पुरुष भी बच्चा पैदा कर सकता है? इसका जवाब निश्चित रूप से नहीं होगा। लेकिन यह सच होने जा रहा है। ओरेगन में रहने वाले 34 वर्षीय थामस बीटी जुलाई में एक बच्ची के पिता नहीं बल्कि जैविक मां बन जाएंगे। यह बात उन्होंने दुनियाभर में प्रसिद्ध ओपरा विनफ्रे के शो में स्वीकार किया है।
बीटी एक ट्रांसजेंडर पुरुष हैं। लिंग परिवर्तन के बावजूद उन्होंने अपने अंदर मौजूद प्रजनन संबंधित स्त्रियोचित विशेषताओं को बरकरार रहने दिया। बीटी का कहना है-मैं एक इंसान हूं और मुझे भी बच्चा पैदा करने का हक है। कई लोगों को इस पर विश्वास नहीं हुआ और पूछ बैठे-यह अप्रैल फूल तो बनाने का एक तरीका तो नहीं है। लेकिन शिकागो के एक टाक शो में बीटी और उसकी पत्नी नैंसी ने इसे पूरी तरह सच बताया। ओपरा के शो का प्रसारण गुरुवार को किया जाएगा।
बीटी ने बताया कि उसकी पत्नी के गर्भाशय में छेद है जिसके कारण वह मां नहीं बन सकती। इसी के चलते मुझे यह कदम उठाना पड़ा। बीटी को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। अपनी छाती को विकसित कराने के लिए जहां उसने सर्जरी कराई वहीं मासिक चक्र शुरू होने के लिए हर दो महीने में हार्मोन इंजेक्शन लिए। दरअसल बीटी ने कृत्रिम रूप से दो बार शुक्राणु प्रतिस्थापित करवाया, दूसरे प्रयास में उसे सफलता मिली। अब 3 जुलाई को बीटी एक बेटी की मां बन जाएगा। इसपर उसका कहना है कि जैविक बच्चे की चाह किसी पुरुष या स्त्री से संबंधित नहीं है, यह तो एक मानवीय इच्छा है।
You are reading the article instinct blogs - SEO Friendly entitled 


